Simdega News: सेवा दिवस पर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन
सिमडेगा, जुलाई 12 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। जूनियर कैम्ब्रिज स्कूल सिमडेगा में सेवा दिवस के अवसर पर डी.के. भारती के नेतृत्व में निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 50 लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसमें रक्तचाप, रक्त शर्करा तथा आधुनिक बॉडी स्कैनिंग के माध्यम से स्वास्थ्य की प्रारंभिक जांच की गई। जांच के उपरांत विशेषज्ञों द्वारा सभी लाभार्थियों को उनकी स्वास्थ्य रिपोर्ट के अनुसार आवश्यक परामर्श दिया गया। मौके पर विद्या वनस्थली शिक्षा समिति के सचिव राहुल कुमार, कैलिस्टा, मनोरमा एक्का, मनीषा मिंज, निराला, राजेन्द्र सिंह, अशोक कुमार आदि उपस्थित थे। - यह भी पढ़ें- Lohardaga News: समाज के अंतिम व्यक्ति स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना ही उद्देश्य-दीपक
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.