सिमडेगा, जुलाई 6 -- Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। सेंट्रल अंजुमन फैजुर रजा का कार्यकाल पूरा होने के बाद नए अंजुमन के गठन के लिए 7 जुलाई को बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान कराया जाएगा।

चुनाव समिति चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए अंजुमन के 15 सदस्यों की एक चुनाव कमिटी बनाई गई है, जिसके अध्यक्ष मो. अख्तर खान हैं। चुनाव कमिटी के अध्यक्ष मो. अख्तर खान ने बताया कि चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चुनाव में शामिल होने वाले मतदाताओं की वोटर लिस्ट भी तैयार कर ली गई है। सभी प्रत्याशियों को उनका चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया गया है। मतदान को पूरी तरह निष्पक्ष बनाने के लिए मतदान केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। वहीं मतदाताओं की सुविधा को देखते हुए स्वच्छ पेयजल और शौचालय की भी व्यवस्था की गई है।

मतदान की ...