Simdega News: सेंट्रल अंजुमन इस्लामिया की पुरानी समिति भंग
सिमडेगा, अक्टूबर 24 -- Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। सेंट्रल अंजुमन इस्लामिया की पुरानी समिति भंग होने के साथ ही नई कमेटी के गठन को लेकर चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। मुख्य चुनाव अधिकारी अली ईमाम ने चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। नई समिति के गठन के लिए 29 नवंबर को मतदान होगा, जबकि उसी दिन शाम पांच बजे से मतगणना शुरू की जाएगी। नई समिति के गठन तक पुरानी समिति कार्यवाहक के रूप में जिम्मेदारी निभाती रहेगी। मुख्य चुनाव अधिकारी के अनुसार, 25 से 31 अक्तूबर तक संबंधित मोहल्ला अंजुमनों के माध्यम से मतदाता सूची का सत्यापन किया जाएगा। जिन लोगों के नाम सूची में छूट गए हैं, वे एक से सात नवंबर तक संबंधित अंजुमन के सदर और सेक्रेटरी के माध्यम से नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन कर सकेंगे। निर्धारित समय के बाद नाम जोड़ने का अवसर नहीं मिलेगा। मतदाता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.