Simdega News: सुख-समृद्धि की कामना के साथ हनुमान वाटिका में हुई सामूहिक अनंत चतुर्दशी पूजा
सिमडेगा, सितम्बर 25 -- Simdega News: सिमडेगा/कोलेबिरा, प्रतिनिधि। सुख-शांति, समृद्धि और परिवार की मंगलकामना को लेकर शुक्रवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अनंत चतुर्दशी का पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। शहर के हनुमान वाटिका में सामूहिक रूप से अनंत चतुर्दशी की पूजा-अर्चना हुई। इसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि और जीवन की बाधाओं से मुक्ति की कामना की। पूजा के दौरान हनुमान वाटिका का वातावरण भक्तिमय बना रहा। पंडित सोमनाथ मिश्र ने विधि-विधान से पूजा संपन्न कराई। उन्होंने श्रद्धालुओं को अनंत चतुर्दशी के धार्मिक और पौराणिक महत्व की जानकारी दी। श्रद्धालुओं ने भगवान विष्णु का स्मरण करते हुए अनंत सूत्र धारण किया। धार्मिक मान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.