Simdega News: सीएनआई चर्च चिरुबेड़ा में आराधना के बाद हुआ पौधारोपण
सिमडेगा, जुलाई 19 -- Simdega News: बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड के पंचायत उकौली के सीएनआई चर्च चिरुबेड़ा में विशेष आराधना सभा के उपरांत पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण को स्वच्छ रखना और हरियाली बढ़ाकर जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को कम करना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत जिप सदस्य बानो ने पौधा लगाकर की। इस अवसर पर पादरी मुकुट कंडुलना ने कहा कि प्रकृति ईश्वर की देन है और इसकी रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने सभी से अपने घर-आंगन में फलदार और छायादार पेड़ अवश्य लगाने की बात कही। कार्यक्रम में मुखिया कृपा हेम्ब्रम ने ग्रामीणों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि पेड़ ही जीवन हैं। बढ़ते प्रदूषण और गर्मी से बचने के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण जरूरी है। इस दौरान अधिवक्ता शील टोपनो और प्रचारक दिलबर टोपन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.