Simdega News: सीएचसी में आयुष्मान आरोग्य कैंप का आयोजन आज
सिमडेगा, अगस्त 18 -- Simdega News: बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड के सीएचसी में बुधवार को आयुष्मान आरोग्य कैंप का आयोजन किया जाएगा। कैंप में क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं एवं सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा। सीएचसी प्रभारी डॉ. मनोरंजन कुमार ने क्षेत्र के सभी ग्रामीणों से कैंप में पहुंचकर इसका लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि कैंप में आने वाले लाभार्थी आधार कार्ड एवं राशन कार्ड अपने साथ अवश्य लेकर आएं। साथ ही उन्होंने अपने-अपने टोला-मोहल्ले में कैंप की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की अपील की,ताकि जरूरतमंद लोग भी समय पर पहुंचकर योजना का लाभ उठा सकते है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.