Simdega News: सिमडेगा में हॉकी के साथ संस्कृति को बढ़ाने की हो रही है पहल
सिमडेगा, सितम्बर 26 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा अक्सर अपने इलाके में अपने कार्यों और अलग अंदाज को लेकर चर्चा में रहते हैं। क्षेत्र भ्रमण में निकले विधायक कभी कंधे पर मांदर टांगकर ग्रामीणों को नचाते नजर आते हैं तो कभी खुद ही ग्रामीणों के समूह में शामिल होकर कदम मिलाते हैं।हॉकी के मैदान में हॉकी स्टिक से गेंद को नचाते हैं तो क्रिकेट के मैदान में बैट और बॉल थाम लेते हैं। ग्रामीणों को अपनी समस्या बताने के लिए उनके आवास तक नहीं आना पड़े, इसके लिए मोबाइल एप की शुरुआत भी की गई है। हॉकी के साथ झारखंड की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए वे हॉकी के साथ-साथ आदिवास नाच प्रतियोगिता का भी आयोजन कराते रहते हैं। विधायक बाड़ा की क्षेत्र में मौजूदगी सिर्फ दिन के उजाले तक सीमित नहीं है। गांव में हाथियों के आने की खबर मिलते ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.