Simdega News: सिमडेगा में तीन साल में 28 नमूने जांच में निकले नकली
सिमडेगा, अक्टूबर 28 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। सिमडेगा जिले में पिछले तीन वर्षों के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग ने 182 नमूने जांच के लिए भेजे। जिनमें 28 नमूने नकली पाए गए। उपलब्ध आंकड़े जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर निगरानी की जरूरत को रेखांकित करते हैं। वहीं इस वर्ष अब तक जिले से छह नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। इनमें से चार की रिपोर्ट अब तक नहीं आई है। शेष दो नमूनों में एक पनीर का था, जो जांच में नकली पाया गया। जबकि सरसों तेल का नमूना मानकों के अनुरूप मिला। मिठाई उत्पादन केंद्रों में इस्तेमाल होने वाले दूध, मावा, पनीर, घी और पानी की गुणवत्ता के साथ साफ-सफाई, कच्चे माल के भंडारण तथा कर्मचारियों की स्वच्छता भी महत्वपूर्ण है। त्योहार के दौरान मिठाइयां खरीदते समय उपभोक्ताओं को साफ-सुथरी दुकानों से खरीदारी करनी चाहिए और पैक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.