सिमडेगा, सितम्बर 18 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। झारखंड शिक्षा परियोजना के तत्वावधान में जिला स्तरीय खेलो झारखंड 2026-27 प्रतियोगिता का आयोजन संत मेरीज उच्च विद्यालय सामटोली में किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित डीसी कंचन सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने खेलो झारखंड से संबंधित बैनर लगे गुब्बारे उड़ाकर प्रतियोगिता की शुरुआत की। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न प्रखंडों और विद्यालयों से चयनित छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। यह भी पढ़ें- Kodarma News: खेलो झारखंड प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमप्रतियोगिताओं का आयोजन अंडर-17 बालक एवं बालिका वर्ग में खो-खो, कबड्डी और वॉलीबॉल समेत विभिन्न खेलों का आयोजन हुआ। एथलेटिक्स में 100, 200, 400, 800, 1500 और 3000 मीटर दौड़ के अलावा हाई...