Simdega News: सिमडेगा पुलिस द्वारा अवैध शराब एवं अड्डेबाजी के विरुद्ध लगातार कार्रवाई
सिमडेगा, अगस्त 31 -- Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। सिमडेगा पुलिस द्वारा बाजार, हाट, पार्क एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर अवैध शराब के निर्माण, बिक्री तथा अड्डेबाजी के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सिमडेगा थाना एवं पीसीआर गश्ती दल द्वारा डेली मार्केट, बाजार टांड़, केलाघाट, कॉलेज के पीछे तथा अन्य विभिन्न स्थानों पर छापामारी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस दल को देखकर अवैध शराब की बिक्री कर रही कुछ महिलाएं शराब छोड़कर मौके से फरार हो गईं। पुलिस द्वारा मौके पर उपलब्ध अवैध शराब को जब्त कर नियमानुसार विनष्ट कर दिया गया। जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा सार्वजनिक स्थलों को सुरक्षित एवं स्वच्छ वातावरण प्रदान करने के उद्देश्य से इस प्रकार के अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे। यह भी पढ़ें- पूर्णिया: इन नंबरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.