Simdega News: सिमडेगा कॉलेज में पौधा मेला का आयोजन
सिमडेगा, अगस्त 20 -- Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। सिमडेगा कॉलेज परिसर में गुरुवार को पौधा मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज के सभी विभागों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के औषधीय, उपयोगी एवं शोभायमान पौधों का प्रदर्शन किया तथा उनके महत्व एवं उपयोगिता के बारे में जानकारी प्रस्तुत की। पौधा मेले का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण, पौधों के प्रति जागरूकता तथा औषधीय एवं उपयोगी वनस्पतियों के महत्व को बढ़ावा देना रहा। विद्यार्थियों द्वारा प्रदर्शित पौधों में विभिन्न औषधीय पौधों के साथ-साथ महाविद्यालय परिसर की सुंदरता बढ़ाने वाले शोभायमान पौधे भी शामिल रहे। विद्यार्थियों ने अपने-अपने विभाग की ओर से पौधों की विशेषताओं, उनके उपयोग तथा संरक्षण से संबंधित जानकारी प्रस्तुत की।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.