सिमडेगा, अक्टूबर 9 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। देवघर में आयोजित राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सिमडेगा की तीन बालिका खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीता। तीनों खिलाड़ी सिमडेगा के गांधी क्लब में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। प्रतियोगिता के सीनियर बालिका वर्ग के अंडर-53 किलोग्राम भार वर्ग में सेने समद ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता। वहीं जूनियर बालिका वर्ग के अंडर-55 किलोग्राम भार वर्ग में तनीषा कुमारी ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। सीनियर बालिका वर्ग के अंडर-46 किलोग्राम भार वर्ग में नीतू कुमारी ने दूसरा स्थान प्राप्त कर रजत पदक हासिल किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...