Simdega News: सिमडेगा कारों की छिटपुट बुकिंग, बाइक-स्कूटी की मांग तेज
सिमडेगा, अक्टूबर 27 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। दिवाली के त्योहार पर सिमडेगा के ऑटोमोबाइल बाजार में इस बार दोपहिया वाहनों की मांग शुरु हो चुकी है। जिले में चारपहिया वाहनों की छिटपुट बुकिंग हो रही है। जबकि बाइक और स्कूटी की बुकिंग धीरे धीरे रफ्तार पकड़ रही है। खास बात यह है कि इलेक्ट्रिक स्कूटर की मांग पिछले वर्ष की तुलना में इस साल अधिक बताई जा रही है। इससे बाजार में बदलती पसंद और कम खर्च में आवागमन के विकल्पों के प्रति बढ़ते रुझान का संकेत मिलता है। दिवाली के मौके पर वाहन खरीदने वाले ग्राहक अपनी जरूरत, बजट और रोजाना आने-जाने के खर्च को ध्यान में रख रहे हैं। बाइक उन लोगों के लिए उपयोगी विकल्प बनी हुई है, जिन्हें लंबी दूरी तय करनी होती है। वहीं स्कूटी शहर के भीतर बाजार, कॉलेज, कार्यालय और अन्य जरूरी कामों के लिए सुविधाजनक मानी जा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.