सिमडेगा, जुलाई 30 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। जिले के सिमडेगा और कोलेबिरा विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत डिजिटाइजेशन का काम शत-प्रतिशत पूरा हो गया है। सिमडेगा और कोलेबिरा विधानसभा क्षेत्र को मिलाकर कुल 4,58,642 मतदाताओं का डिजिटाइजेशन पूरा किया गया है। इनमें 4,04,483 मतदाताओं के गणना प्रपत्र डिजिटाइज किए गए। जबकि 54,159 मतदाताओं को एएसडीडी श्रेणी में डिजिटाइज किया गया है। इस तरह अब एक भी मतदाता का डिजिटाइजेशन लंबित नहीं है। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: मृत पाए गए 20 हजार मतदाता, 46 हजार हैं जिले से अनुपस्थितआंकड़ों का विश्लेषण आंकड़ों की दिलचस्प तस्वीर यह है कि जिले के 4,58,642 मतदाताओं में 54,159 एएसडीडी श्रेणी में हैं। यानी करीब 11.81 प्रतिशत। दूसरे शब्दों में कहें तो हर आठ से नौ मतदाताओं में लगभ...