सिमडेगा, अक्टूबर 12 -- Simdega News: पाकरटांड़, प्रतिनिधि। प्रखंड के सिकरियाटांड़ इंदटांड़ में ग्रामसभा के गठन के लिए बैठक की आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता श्याम बड़ाईक ने की। जबकि संचालन सुजीत एक्का के द्वारा किया गया। बैठक में गांव के रामलग्न सिंह ने ग्रामसभा के महत्व और ग्राम प्रधान के अधिकार एवं कार्यो की जानकारी दी। बैठक में जोन डुंगडुंग, कांशीलाल नायक, सलीम तिर्की, लुसियन मिंज ने भी विचार व्यक्त करते हुए ग्राम सभा की शक्ति और सरकार द्वारा प्रदत्त अधिकारो की जानकारी दी। इसके बाद बैठक में ग्रामसभा का गठन किया गया। जिसमें सर्व सम्मति से जयंत बेसरा को ग्राम प्रधान, जोन डुंगडुंग को सहायक सचिव, दुलारी बड़ाईक को कोषाध्यक्ष बनाया गया। सभी नवनियुक्त पदधारियों को ग्रामीणों ने पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...