Simdega News: सास को घर छोड़ने गढ़वा गया था सहायक शिक्षक दीपक कुजूर, लौटेगी लाश
सिमडेगा, जुलाई 19 -- Simdega News: पाकरटांड़, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के नानेसेरा मकरकुंडा निवासी सहायक शिक्षक दीपक कुजूर की गढ़वा में अज्ञात अपराधियों ने रविवार की सुबह गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही मकरकुंडा गांव में मातम पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया गया कि शनिवार की सुबह दीपक अपनी बाइक से सास को ससुराल छोड़ने के लिए गढ़वा गए थे। रविवार को ही वे घर लौटने वाले थे। लेकिन इसी दौरान उनकी हत्या कर दी गई।
हत्या की जानकारी इधर रविवार को गढ़वा में अज्ञात अपराधियों द्वारा दीपक की हत्या किए जाने की खबर परिजनों को मिली। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। बताया गया कि दीपक कुजूर ने इसी वर्ष जनवरी 2026 में पाकरटांड़ प्रखंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय सारुबेड़ा में सहायक शिक्षक के पद पर यो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.