सिमडेगा, जुलाई 18 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। वर्षों से जर्जर पड़ी सामटोली पथ की स्थिति बहुत जल्द बदलने वाली है। शुक्रवार को विधायक भूषण बाड़ा के प्रयास से नगर विकास एवं आवास विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में इस सड़क के सुदृढ़ीकरण के लिए 1.76 करोड़ रुपये की तकनीकी स्वीकृति प्रदान कर दी है। अब बहुत जल्द इस सड़क के लिए टेंडर निकाल सड़क निर्माण कार्य पूरी कर ली जाएगी। इससे लगभग 10 हजार छात्रों सहित हजारों लोगों को बड़ी राहत मिली है।

सड़क निर्माण की योजना विधायक ने बताया कि 12 जुलाई को ही नगर विकास एवं आवास मंत्री को विस्तृत अनुशंसा पत्र भेजकर इस सड़क की जर्जर स्थिति से अवगत कराया था। पत्रचार करने के बाद विधायक शुक्रवार को वे स्वयं रांची में नगर विकास एवं आवास मंत्री सुदीप्य सोनू के पास पहुंचे। विधायक जिप सदस्य जोसिमा खाखा के साथ शु...