Simdega News: सामटोली चर्च परिसर में विद्युत व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग
सिमडेगा, जुलाई 24 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। झामुमो जिलाध्यक्ष अनिल कंडुलना ने विद्युत विभाग के ईओ को ज्ञापन सौंपकर सामटोली चर्च परिसर में विद्युत व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग की है। ज्ञापन में उन्होंने कहा कि सामटोली चर्च परिसर में वर्तमान में 100 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। लेकिन क्षेत्र में बिजली की बढ़ती खपत के कारण सुचारू विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो रही है। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में कई बड़े विद्यालय, कॉलेज एवं घनी आबादी होने के कारण बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है। मौजूदा क्षमता का ट्रांसफार्मर बढ़ते लोड को वहन करने में सक्षम नहीं है। जिससे उपभोक्ताओं को बार-बार लो-वोल्टेज और बिजली आपूर्ति में बाधा जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जिलाध्यक्ष ने मांग की कि 100 केवीए ट्रांसफार्मर के स्थान पर 200 केवीए का नया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.