Simdega News: साइ्रकिल की गुणवता को लेकर जनप्रतिनिधियों ने जताई नाराजगी
सिमडेगा, अगस्त 8 -- Simdega News: ठेठईटांगर प्रतिनिधि। प्रखंड के एसएस. प्लस-2 उवि, जोराम में कल्याण विभाग की ओर से विद्यार्थियों के बीच 57 साइकिलों का वितरण नहीं किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख बिपिन पंकज मिंज, जिप अजय एक्का एवं जोराम पंचायत की मुखिया करोलिना डुंगडुंग सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे। वितरण से पूर्व जनप्रतिनिधियों ने साइकिलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकांश साइकिलों में तकनीकी खामियां पाई गईं। कई साइकिलों के नट-बोल्ट ढीले थे, जबकि पैडल, ब्रेक और पहियों में भी खराबी देखी गई। साइकिलों की गुणवत्ता को लेकर जनप्रतिनिधियों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि इस स्थिति में विद्यार्थियों के बीच साइकिलों का वितरण उचित नहीं होगा। यह भी पढ़ें- जारी में 58 विद्यार्थियों को मिली साइकिल -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.