सिमडेगा, जुलाई 28 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। साइमन तिग्गा उवि घोचोटोली में विद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय साइमन तिग्गा की पुण्यतिथि पर मंगलवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने संस्थापक को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम की शुरुआत उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर की गई। यह भी पढ़ें- संघर्ष की भट्ठी से तपकर निकले द डिवाइन पब्लिक स्कूल के चेयरमैन अखिलेश कुमार की प्रेरक कहानीपरिस्थितियाँ और कार्यक्रम इसके बाद उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। विद्यालय के निदेशक मो. शफीक खान ने कहा कि स्वर्गीय साइमन तिग्गा ने शिक्षा को समाज के विकास और बदलाव का सबसे सशक...