सिमडेगा, अक्टूबर 14 -- Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय परिसर में बुधवार को शिल्प प्रदर्शन सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में बैगलेस डे कार्यक्रम के अंतर्गत हस्तशिल्प सेवा केंद्र, रांची, विकास आयुक्त कार्यालय द्वारा 12 से 14 अक्टूबर तक तीन दिवसीय शिल्प प्रदर्शन सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय हस्तशिल्प की समृद्ध परंपरा से परिचित कराना, पारंपरिक कला एवं शिल्प के प्रति रुचि विकसित करना तथा व्यावहारिक कौशल के माध्यम से उनकी रचनात्मकता को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम में हस्तशिल्प सेवा केंद्र, रांची, विकास आयुक्त कार्यालय के रोमित राय, हैंडीक्राफ्ट प्रमोशन ऑफिसर तथा श्री असदुल्ला अंसारी, सुपरवाइजर और उनकी टीम ने...