Simdega News: सांप काटने से महिला की मौत
सिमडेगा, जुलाई 18 -- Simdega News: कुरडेग, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के गड़ियाजोर धनियाकोना गांव में सांप काटने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान शांता एक्का के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात में शांता जमीन पर मच्छरदानी लगाकर सोई थी। नींद के क्रम में शांता को सांप ने काट लिया। रात में किसी को सांप काटने की जानकारी नहीं हुई। शनिवार सुबह जब सभी परिजन जागे तो शांता बिस्तर पर बेहोश पड़ी थी। और घर के एक कोना में करैत सांप भी मिला। परिजन शनिवार की सुबह शांता को तुरन्त सीएचसी लाए, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिमडेगा भेज कर अग्रतर कार्रवाई शुरु कर दी है। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.