सिमडेगा, सितम्बर 11 -- Simdega News: ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के जोराम पंचायत के रायबहार स्कूल टोली में सांप के डसने से मामी और भांजे की मौत हो गई। घटना गुरुवार देर रात की है। मृतकों की पहचान सलगापोस-करोमिया निवासी दिलीप बड़ाइक के पुत्र अर्जुन बड़ाइक और उसकी मामी विमला देवी, पति पंकज बड़ाइक के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है।

घटना का विवरण अर्जुन बड़ाइक अपने मामा के घर रायबहार मेहमान आया हुआ था। गुरुवार की रात अर्जुन और उसकी मामी विमला देवी घर के एक कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान कमरे में घुसे करैत सांप ने पहले अर्जुन को डस लिया। इसके बाद सांप ने बेड पर सो रही विमला देवी को भी डस लिया। बताया गया कि सांप के डसने के करीब एक घंटे बाद दोनों को दर्द और तबीयत बिगड़ने का एहसास हुआ। इसी बीच परिजनों की नजर कमरे में मौजू...