Simdega News: सर्पदंश से दो लोगों की मौत
सिमडेगा, अगस्त 19 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। जिले में पिछले 24 घंटे में सर्पदंश की अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। पहली घटना पाकरटांड़ थाना क्षेत्र के चमरूटोली की है। बताया गया कि यहां श्याम मांझी जमीन पर सोया हुआ था। इसी दौरान जहरीले सांप ने उसे डस लिया। सर्पदंश के बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिजन उसे तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं दूसरी घटना जलडेगा थाना क्षेत्र के खरवागाढ़ा की है। यहां सुरेश सिंह को जहरीले सांप ने डस लिया। यह भी पढ़ें- बरसात में सर्पदंश का बढ़ा खतरा, झाड़फूंक में जा रही है जान सर्पदंश के बाद उसकी हालत गंभीर हो गई और वह तड़पने लगा। परिजन उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.