सिमडेगा, अक्टूबर 14 -- Simdega News: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सलडेगा में लगा टीएलएम मेला शिक्षण सामग्री के जरिए पढ़ाई को रोचक और सरल बनाने पर जोर सिमडेगा, प्रतिनिधि।

शिक्षण सामग्री और मॉडलों का प्रदर्शन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, सलडेगा में श्रीहरि वनवासी विकास समिति झारखंड के तत्वावधान में शिक्षण-अधिगम सामग्री मेले का आयोजन किया गया। मेले में विद्यालय के आचार्य-आचार्याओं ने अपनी रचनात्मकता और कौशल का परिचय देते हुए विभिन्न विषयों से संबंधित आकर्षक शिक्षण सामग्री और मॉडल प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना और कठिन विषयों को सरल तरीके से समझाने के उद्देश्य से आयोजित रंग-बिरंगी शिक्षण सामग्रियों के माध्यम से पढ़ाई को रुचिकर और प्रभावशाली बनाने का प्रयास किया गया। विद्यार्थियों ने विभिन्न मॉडलों ...