Simdega News: समीक्षा बैठक में अनुशासन और नैतिक मूल्यों पर जोर
सिमडेगा, अक्टूबर 27 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। संत जेवियर्स कॉलेज सिमडेगा में 23 से 27 अक्टूबर तक आयोजित चार दिवसीय विभागीय समीक्षा बैठक मंगलवार को हुई। बैठक के दौरान कॉलेज के विभिन्न विभागों की अलग-अलग दिनों में समीक्षा की गई। इसमें विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, शैक्षणिक गुणवत्ता और अनुशासन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। कॉलेज के प्राचार्य फादर डॉ. रोशन बा ने कहा कि नियमित समीक्षा और फीडबैक विद्यार्थियों को अपनी कमियों को पहचानने तथा उनमें सुधार करने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से पढ़ाई के प्रति गंभीर रहने और अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए निरंतर प्रयास करने की अपील की। उपप्राचार्य फादर ब्रूनो टोप्पो ने सड़क सुरक्षा, समयपालन, अनुशासन और व्यक्तिगत व्यवहार के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। वह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.