Simdega News: समाज के कमजोर वर्गों के बीच काम करना ईश्वर की सेवा के समान है: बिशप
सिमडेगा, सितम्बर 19 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। लिटिल फ्लावर स्कूल तामड़ा परिसर में शनिवार को धर्मबहनों के लिए नवनिर्मित आवास का आशीष संस्कार सह उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बिशप विंसेंट बरवा की अगुवाई में मिस्सा पूजा से हुई। मिस्सा पूजा के बाद बिशप ने नवनिर्मित भवन एवं चर्च परिसर में आशीष जल का छिड़काव किया। इसके बाद सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा ने फीता काटकर नए भवन का उद्घाटन किया। मौके पर बिशप बिंसेंट बरवा ने कहा कि नया आवास धर्मबहनों की सेवा और मिशनरी कार्यों को और मजबूत करेगा। उन्होंने कहा कि सेवा, शिक्षा और समाज के कमजोर वर्गों के बीच काम करना ईश्वर की सेवा के समान है। विधायक भूषण बाड़ा ने कहा कि लिटिल फ्लावर की धर्मबहनें शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.