Simdega News: समसेरा में हाथियों ने तोड़ा तीन घर
सिमडेगा, जुलाई 28 -- Simdega News: बोलबा, प्रतिनिधि। प्रखंड के समसेरा पंचायत के नवाटोली में हाथियों ने रात में जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने तीन घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया और घरों में रखे अनाज को खाकर एवं रौंदकर बर्बाद कर दिया। प्रभावित परिवारों में प्रतिमा देवी, सुनीता देवी और अलबिनुस किड़ो शामिल हैं। इनमें एक परिवार बेहद गरीब है और दो कमरे के कच्चे मकान में रहता है। बरसात के मौसम में घर क्षतिग्रस्त होने से परिवार के समक्ष रहने की समस्या उत्पन्न हो गई है। घटना की जानकारी मिलने पर समसेरा मुखिया सुरजन बड़ाईक ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने वन विभाग से शीघ्र क्षतिपूर्ति मुआवजा दिलाने की मांग की। साथ ही हाथी प्रभावित गांवों में टॉर्च, मोबिल, जूट बोरा सहित हाथी भगाने की आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने और वन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.