सिमडेगा, अक्टूबर 17 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को नशामुक्त और स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले के सभी दुर्गा पूजा पंडालों को तंबाकू मुक्त क्षेत्र घोषित किया गया है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से शहर के विभिन्न पूजा पंडालों में जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग के राहुल कुमार और संदीप गुप्ता ने सभी पूजा पंडालों में जाकर तंबाकू मुक्त क्षेत्र एवं नशामुक्त क्षेत्र से संबंधित पोस्टर लगाए। उन्होंने पूजा समितियों के पदाधिकारियों से अभियान में सहयोग करने और पंडाल परिसर को तंबाकू एवं नशामुक्त बनाए रखने की अपील की। पोस्टरों के माध्यम से श्रद्धालुओं को धूम्रपान, तंबाकू सेवन और मादक पदार्थों से दूर रहने का संदेश दिया गया। यह भी पढ़ें- Munger News: प्लास्टिक मुक्त दु...