Simdega News: सब्जी विक्रेता भरत प्रसाद ने शुरू किया निजी वृद्धा पेंशन योजना
सिमडेगा, अगस्त 22 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर समाजसेवी सह सब्जी व्यवसायी भरत प्रसाद ने अपनी निजी वृद्धा पेंशन योजना की शुरुआत की है। इस मुहिम के जरिए उन्होंने न केवल अपनी दुकान में काम करने वाले पुराने सहयोगियों के प्रति कृतज्ञता जताई है बल्कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़ी एक बेसहारा बुजुर्ग महिला के जीवन में भी उम्मीद की नई किरण बिखेरी है। मौके पर दुकान में 15 वर्षों से भी अधिक समय तक निष्ठापूर्वक कार्य करने वाले बुजुर्ग कर्मी जवाबल लाल उर्फ राय जी को जीवन भर के लिए 2000 रुपये प्रतिमाह एवं बाजार में लहसुन-प्याज बेचकर किसी तरह अपनी गुजर-बसर कर रही एक असहाय और बुजुर्ग महिला के दर्द को समझते हुए उन्हें भी आजीवन 1000 रुपये प्रतिमाह पेंशन देने की घोषणा की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.