सिमडेगा, जुलाई 26 -- Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। सिमडेगा धर्म क्षेत्र के पुजारी सह सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार में सक्रिय नंदकिशोर पाठक का निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार रविवार को उनके पैतृक गांव टैंसरा स्थित मुक्तिधाम में किया गया। स्व. पाठक अपने पीछे दो पुत्र और चार पुत्रियों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। वे समाज सेवा और धार्मिक कार्यों में हमेशा सक्रिय रहते थे। उन्होंने कई मंदिरों, देवी-स्थलों और धार्मिक आयोजनों में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वे महंत उमाकांत बाबा और रामरेखाधाम के साथ कई धर्म सभाओं में शामिल होकर सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार में अहम भूमिका निभाते थे। उनके निधन पर शोक व्यक्त करने वालो में आशीष शास्त्री, अनुराग पाठक, संजय पाठक, श्याम सुंदर मिश्र, कृष्णा पाठक, कृष्णा मिश्र, जगदीश मिश्र, मुकेश मिश्र सहित कई लोगो...