सिमडेगा, सितम्बर 29 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। डीसी कंचन सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला अस्पताल प्रबंधन समिति, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री अस्पताल संचालन और रख-रखाव योजना से संबंधित बैठक हुई। बैठक में सदर अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं, मरीजों को मिल रही सुविधाओं और अस्पताल की आधारभूत संरचना को मजबूत करने को लेकर कई प्रस्तावों पर चर्चा की गई। मरीजों की सुविधा और अस्पताल की कार्यप्रणाली बेहतर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में सदर अस्पताल में ई-हॉस्पिटल का काम सुचारू रखने के लिए दो डाटा/कंप्यूटर ऑपरेटर नियुक्त करने का निर्णय लिया गया। पेडिंग वार्ड में नॉन-एसी कमरे के लिए प्रतिदिन 400 रुपये और एसी कमरे के लिए 800 रुपये शुल्क निर्धारित करने पर सहमति बनी। वहीं आईपीडी एडमिशन के लिए 10 रुपये शुल्क ...