सिमडेगा, अगस्त 31 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। सदर अस्पताल में दो सितंबर को मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों की जांच के बाद आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर ऑपरेशन किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मरीजों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की गई है। मोतियाबिंद की समस्या से परेशान मरीज निर्धारित तिथि को सदर अस्पताल पहुंचकर अपनी आंखों की जांच करा सकते हैं। जांच के बाद चिकित्सकों की सलाह के अनुसार ऑपरेशन की प्रक्रिया की जाएगी। चिकित्सकों ने पात्र मरीजों से समय पर अस्पताल पहुंचने और शिविर का लाभ लेने की अपील की है। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...