Simdega News: सदर अस्पताल के फार्मेसी शिवकुमार सिंह को भावभीनी विदाई
सिमडेगा, जुलाई 2 -- Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि।सदर अस्पताल के फार्मेसी विभाग में कार्यरत शिवकुमार सिंह रिटायर्ड होने पर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर अस्पताल परिसर में विदाई समारोह का आयोजन कर उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। समारोह में जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. सिलवंत एक्का की उपस्थिति में शिवकुमार सिंह को माला पहनाकर, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके लंबे सेवाकाल को याद करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और मधुर व्यवहार के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। मरीजों और सहकर्मियों के बीच उनकी कार्यशैली की सराहना की जाती रही। सम्मान से अभिभूत शिवकुमार सिंह विदाई के दौरान भावुक नजर आए। यह भी पढ़ें- पुलिस निरीक्षक व हवलदार को दी गई भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.