सिमडेगा, जुलाई 11 -- Simdega News: पाकरटांड़, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के नानेसेरा में सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई। घटना शुक्रवार के शाम की है। बताया गया कि नानेसेरा देवान टोली निवासी दुखी देवी नामक महिला खेत पर जाने के लिए नानेसेरा भद्रा के पास सड़क किनारे खड़ी थी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार स्कूटी उसे धक्का मार दी। जिससे वृद्धा गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गई। घटना के बाद उसके परिजन उसे सदर अस्पताल लाए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना मिलते हीं पुलिस सदर अस्पताल पहुंचकर शव अपने कब्जे में लेकर अग्रतर कार्रवाई शुरू कर दी है। इधर शनिवार को पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।-

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...