सिमडेगा, अगस्त 31 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सेवई गोरयाबहार के समीप सोमवार को सड़क हादसे में एक युवक घायल हो गया। हादसे के बाद विनोद कुजूर सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़ा था। इसी दौरान वहां से गुजर रहे अनुमंडल पदाधिकारी सुमंत तिर्की की नजर घायल युवक पर पड़ी। स्थिति को देखते हुए एसडीओ ने बिना देर किए मानवीय संवेदना का परिचय दिया और अपने वाहन से घायल विनोद कुजूर को सदर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने घायल का उपचार शुरू किया। समय पर अस्पताल पहुंचाए जाने से घायल को आवश्यक चिकित्सा सुविधा मिल सकी। इधर एसडीओ की इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...