Simdega News: सड़क हादसे में एक महिला की मौत, दो घायल, एक की हालत गंभीर
सिमडेगा, जुलाई 30 -- Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के टुकूपानी में गुरुवार की दोपहर बाद एक कार और स्कूटी में जोरदार टक्कर हुई। घटना में एक महिला की मौत हो गई। वहीं एक बच्चे सहित दो लोग घायल हो गए। बताया गया कि टापूडेगा निवासी गीता देवी स्कूटी से एक बच्चे और एक अन्य महिला को लेकर कोनमेजरा की तरफ जा रही थी। इसी क्रम में टुकुपानी के पास सिमडेगा से राउरकेला की तरफ जा रही तेज़ रफ्तार कार रोंग साइड जाकर स्कूटी को जोरदार टक्कर मारते हुए पेड़ से टकरा गई। घटना में स्कूटी सवार गीता देवी सहित बच्चे और एक अन्य महिला घायल हो गए। घटना के बाद घायलों को स्थानीय लोगों के द्वारा सदर अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने गीता देवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल बच्चे की भी हालत गंभीर बनी हुई है। जिसे रेफर कर दिया गया है। एक अन्य मह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.