सिमडेगा, जुलाई 4 -- Simdega News: बानो, प्रतिनिधि। जिला परिवहन विभाग द्वारा उवि रायकेरा में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर सुरक्षित सड़क व्यवहार को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम में मोटरयान निरीक्षक प्रकाश रंजन ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के महत्व की जानकारी देते हुए हेलमेट एवं सीट बेल्ट के नियमित उपयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन, नाबालिगों द्वारा वाहन नहीं चलाने, यातायात संकेतों का पालन करने तथा सड़क पार करते समय आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की। सड़क सुरक्षा प्रबंधक अजीत कुमार रवि ने सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के विभिन्न उपायों पर विस्तार से जानकारी दी तथा विद्यार्थियों से अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी यातायात नियमों के पाल...