Simdega News: सड़क सुरक्षा के तहत चला वाहन जांच अभियान
सिमडेगा, सितम्बर 28 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। डीसी कंचन सिंह के निर्देश पर पीसीआर गेट के समीप सोमवार को सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 20 वाहनों की जांच की गई। यातायात नियमों के उल्लंघन पर संबंधित वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल 87,000 रुपये जुर्माना वसूल किया गया। जांच के दौरान हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण, बीमा एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने तथा हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने का निर्देश दिया गया। - यह भी पढ़ें- Pakur News: पाकुड़िया में चला सघन वाहन जांच अभियान यह भी पढ़ें- Jahanabad News: जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष वाहन जांच अभियान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.