सिमडेगा, सितम्बर 22 -- Simdega News: बानो, प्रतिनिधि। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत रबई-रामजोल-सुमिनबेड़ा सड़क निर्माण में अनियमित्ता बरते जाने की ग्रामीणों ने शिकायत की है। ग्रामीणों के आरोप पर मंगलवार को सांसद प्रतिनिधि अजीत कंडुलना व कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मो. रफीक अंसारी के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने स्थल का निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुरानी पिच सड़क के ऊपर बिना आवश्यक खुदाई किए ही जीएसबी बिछाई जा रही है। उन्होंने निर्माण कार्य तकनीकी मानकों के अनुसार कराने की मांग की। सांसद प्रतिनिधि ने संबंधित एई व जेई से फोन पर निर्माण कार्य की जानकारी लेते हुए गुणवत्ता से समझौता नहीं करने की बात कही। इसके बाद टीम ने बांकी पंचायत स्थित आरसी मिशन छात्रावास का जायजा लिया। भवन करीब 16 वर्षों से अधूरा पड़ा है। क...