Simdega News: सड़क निर्माण की मांग को लेकर तीसरे दिन भी जारी रही पदयात्रा
सिमडेगा, सितम्बर 14 -- Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। कुरडेग-सिमडेगा जर्जर सड़क के निर्माण एवं पुनर्निर्माण की मांग को लेकर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह पूर्व प्रत्याशी श्रद्धानंद बेसरा के नेतृत्व में चल रही पदयात्रा सोमवार को तीसरे दिन भी जारी रही। तीसरे दिन करँगागुड़ी से कोचेड़गा तक पदयात्रा निकाली गई। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं स्थानीय लोग पदयात्रा में शामिल हुए और सड़क निर्माण की मांग को अपना समर्थन दिया। इस अवसर पर श्रद्धानंद बेसरा ने कहा कि कुरडेग-सिमडेगा सड़क लंबे समय से जर्जर हालत में है। सड़क पर जगह-जगह बने बड़े-बड़े गड्ढे लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। इन गड्ढों के कारण कई लोगों की जान जा चुकी है और आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। उन्होंने कहा कि यह सड़क केवल आवागमन का माध्यम नहीं, बल्कि क्षेत्र के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.