Simdega News: सड़क दुर्घटना में दो घायल
सिमडेगा, जुलाई 2 -- Simdega News: बानो, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के सोय सेमर टोली के पास गुरुवार को हुई बाईक दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार कुलादुरूम निवासी कांति बागे अपने मेहमान साजित तोपनो के साथ किसी कार्य से बानो प्रखंड कार्यालय आए थे। दोपहर बाद दोनों बाईक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सोय सेमर टोली के पास अचानक सड़क पर एक मवेशी आ जाने से उनकी बाईक उससे टकरा गई। तेज रफ्तार होने के कारण दोनों सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद पीछे से आ रहे राहगीरों ने सीएचसी में पहुंचाया। यह भी पढ़ें- Deogarh News: बाइक से गिरकर दो व्यक्ति घायल वहां चिकित्सा प्रभारी डॉ. मनोरंजन कुमार ने प्राथमिक उपचार किया। जिसके बाद कांति को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.