Simdega News: सड़क के अभाव में प्रसव पीड़िता को खटिया पर लादकर एंबुलेंस तक पहुंचाया
सिमडेगा, सितम्बर 25 -- Simdega News: बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड के बड़कादुइल पंचायत स्थित नवागांव पहानटोली में सड़क सुविधा नहीं होने का खामियाजा शुक्रवार को एक प्रसव पीड़िता और उसके परिजनों को भुगतना पड़ा। गांव तक एंबुलेंस नहीं पहुंच सकी तो ग्रामीणों और परिजनों ने प्रसव पीड़िता को खटिया पर लादकर मुख्य सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद उसे एंबुलेंस से बानो सीएचसी ले जाया गया।जहाँ महिला ने सुरक्षित प्रसव किया। चिकित्सकों ने बताया कि जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। जानकारी के अनुसार नवागांव पहानटोली निवासी 26 वर्षीय विश्वासी तोपनो, पति अगस्तुस कंडुलना को शुक्रवार सुबह प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिजनों ने इसकी सूचना बानो सीएचसी को दी। सूचना मिलने के बाद अस्पताल से एंबुलेंस गांव के लिए रवाना हुई। लेकिन गांव तक पहुंचने के लिए समुचित सड़क नहीं होने के कारण ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.