Simdega News: सड़कों पर भटकते पशु, पुनर्वास की पहल का इंतजार
सिमडेगा, अक्टूबर 3 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। विश्व पशु दिवस पर पशुओं के संरक्षण और उनके प्रति संवेदनशीलता की बातें तो होती हैं, लेकिन जिले में आवारा पशुओं की समस्या अब भी बनी हुई है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक सड़कों पर आवारा मवेशियों और कुत्तों की मौजूदगी आम है। इससे जहां यातायात प्रभावित होता है। वहीं दुर्घटना और पशु-मानव संघर्ष का खतरा भी बना रहता है। आवारा कुत्तों के लिए भोजन और सुरक्षित रखने की स्थायी व्यवस्था नहीं होने से समस्या और गंभीर हो रही है। शहर के कई मोहल्लों और मुख्य सड़कों पर कुत्तों के झुंड देखे जा सकते हैं। इनके कारण लोगों के साथ कुत्तों के काटने की घटनाएं भी सामने आती रहती हैं। यह भी पढ़ें- Lohardaga News: जिले में आवारा पशुओं की सुध लेने वाला कोई नही कुत्ते के काटने के बाद लोग सरकारी अस्पतालों में एंटी-रे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.