सिमडेगा, सितम्बर 2 -- Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। नगर परिषद उपाध्यक्ष दीपक कुमार अग्रवाल उर्फ रिंकू ने विधायक भूषण बाड़ा को पत्र सौंपकर शहर की विभिन्न सड़कों की मरम्मत और कालीकरण कराने की मांग की है। विधायक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों से बात कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। यह भी पढ़ें- Rishikesh News: श्यामपुर की जर्जर सड़कों को जल्द ठीक करने के निर्देशसड़क की स्थिति पत्र में दीपक रिंकू ने कहा कि सिमडेगा शहर के बीचों-बीच से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग समेत विभिन्न कनेक्टिंग सड़कों की हालत बारिश के बाद बेहद खराब हो गई है। जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं और जलजमाव के कारण सड़कें दुर्घटना को आमंत्रण दे रही हैं। इससे आम लोगों के साथ स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही है।वि...