सिमडेगा, नवम्बर 22 -- सिमडेगा में ख्रीस्त राजा पर्व का आयोजन Simdega News: सिमडेगा, हिटी। कैथोलिक मतवालंबियों के पूजन वर्ष के समापन पर रविवार को जिले के विभिन्न पल्ली, गिरजाघर में शोभायात्रा, बेनेदिक्शन और पवित्र समारोही ख्रीस्तयाग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अलबर्ट एक्का स्टेडियम से शोभायात्रा निकाल कर किया गया। अलबर्ट एक्का स्टेडियम में पवित्र क्रूस पर बिशप ने विशेष मिस्सा पूजा कर शोभायात्रा को शुभारंभ कराया। शोभायात्रा में परी वेश में सज्जित छोटी बालिकाओं के नेतृत्‍व में बिशप बिंसेंट बरवा सहित काफी संख्‍या में ख्रीस्‍तीय मतावलंबी उपस्थित थे। शोभायात्रा में शामिल लोग ख्रीस्त राजा की जय, ख्रीस्त हमारे राजा हैं, हे ख्रीस्त तेरा राज्य आवे आदि नारे लगा रहे थे। शोभायात्रा के स्वागत में जगह-जगह तोरण बनाया गया था। शोभायात्रा संत अन...