Simdega News: संत अन्ना पर्व पर टैंसेर पहुंचीं जोसिमा खाखा, धर्मबहनों को दी बधाई
सिमडेगा, जुलाई 26 -- Simdega News: केरसई, प्रतिनिधि। संत अन्ना पर्व के अवसर पर जिप सदस्य सह महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष जोसिमा खाखा रविवार को प्रखंड के टैंसेर पहुंचीं। यहां उन्होंने संत अन्ना की धर्मबहनों से मुलाकात कर उन्हें संत अन्ना पर्व की हार्दिक बधाई दी। उन्होंने धर्मबहनों के साथ पर्व की खुशियां साझा करते हुए उनके सेवा कार्यों की सराहना की। जोसिमा खाखा ने कहा कि संत अन्ना का जीवन हमें प्रेम, त्याग, सेवा और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उनके आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि धर्मबहनें शिक्षा, स्वास्थ्य और समाज सेवा के माध्यम से जरूरतमंद लोगों की सेवा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। समाज के अंतिम व्यक्ति तक शिक्षा और सेवा की रोशनी पहुंचाने में धर्मबहनों का योगदान सराहनीय है। उन्होंने कहा कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.