सिमडेगा, अक्टूबर 3 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। जीवित्पुत्रिका (जीतिया) पर्व के अवसर पर माताओं ने पूजा-अर्चना कर संतान के सुख-समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना की। पर्व को लेकर महिलाओं ने दिनभर निर्जला उपवास कर संध्या में ऋतुफल, खीरा, मिष्ठान, पुष्प आदि अर्पित कर विधि-विधानपूर्वक पूजन किया। यह भी पढ़ें- Katihar News: माताओं ने निर्जला व्रत रख संतान की लंबी आयु की कामना कीमहत्वपूर्ण कथा मौके पर पुरोहितों ने जीवित्पुत्रिका व्रत कथा सुनाकर इसके महात्म्य पर प्रकाश डाला। पुरोहितों ने कहा कि यह व्रत करने से पुत्र-पुत्रियां दीर्घायु और स्वस्थ्य रहते हैं। हनुमान वाटिका में सामूहिक रूप से जीवित्पुत्रिका पूजन विधि विधान के साथ किया गया। जहां आसपास की सभी व्रतधारी माताओं ने पूजा अर्चना कर जीवितपुत्रिका व्रत की कथा सुनी। पर्व को लेकर महिलाओं में ...