Simdega News: संजय सेठ से पोस्ट ऑफिस में कथित गड़बड़ी के जांच की मांग
सिमडेगा, सितम्बर 9 -- Simdega News: बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड के गेनमेरे पंचायत अंतर्गत गेरदा पोस्ट ऑफिस में कथित वित्तीय अनियमितता और खाताधारकों की जमा राशि में गड़बड़ी का मामला सामने आया है।
प्रकरण की जांच की मांग मामले को लेकर पूर्व तोरपा विधायक कोचे मुंडा ने केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को ज्ञापन सौंपकर पूरे प्रकरण की जांच कराने और प्रभावित खाताधारकों की राशि वापस दिलाने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान कई लोगों ने गेरदा पोस्ट ऑफिस से संबंधित शिकायतें कीं।
ग्राहकों की शिकायतें शिकायतकर्ताओं के अनुसार उनकी पासबुक में राशि जमा होने की प्रविष्टि दर्ज है, लेकिन खाते में वास्तविक राशि उपलब्ध नहीं है। कई खाताधारक निकासी के लिए पहुंचे तो उनके खाते में शून्य बैलेंस पाया गया। ज्ञापन में करीब 60 खाताधारकों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.