सिमडेगा, जुलाई 22 -- Simdega News: बानो, प्रतिनिधि। बानो खेल मैदान में 26 जुलाई से शहीद विद्यापति सिंह एवं तुराम बिरुली श्रद्धांजलि फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। खेल में मुख्य अतिथि के रूप में एसपी श्रीकांत एस खोटरे व विशिष्ट अतिथि के रूप में एसडीपीओ धर्मदेव पासवान उपस्थित रहेगें। आयोजकों ने बताया कि सभी मैच नियमों के अनुसार कराए जाएंगे। प्रतियोगिता में जिले की 16 टीमें 4 ग्रुप में भाग लेंगी। ग्रुप-ए के मैच 26 जुलाई को होंगे। प्रतियोगिता का फाईनल मैच 30 जुलाई को खेला जाएगा। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...